कांगड़ा चेस क्लब द्वारा छठी ओपन शतरंज प्रतियोगिता का समापन

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा में चल रही 2 दिवसीय छठी कांगड़ा ओपन शतरंज प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में अमित वर्मा मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रहे। जिन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। मुख्यातिथि को आयोजको द्वारा भगवान बुद्ध की प्रतिमा सम्मान के रूप में दी गई। मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद अमित वर्मा ने आयोजको की तारीफ करते हुए कहा कि यह पहली शतरंज प्रतियोगिता होगी जिसमें आयोजक अपनी ओर से भरपूर पैसा लगा रहे हैं।

इस तरह की प्रतियोगिता से खिलाड़ियों में दिमागी विकास तेजी से होता है। उन्होंने इस दौरान यह भी गुजारिश की के अगले साल इस प्रतियोगिता को और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि दिमागी विकास के लिए यह बहुत ही बेहतरीन खेल है। इस दौरान यंगेस्ट गर्ल चंडीगढ़ की साढ़े तीन वर्ष की माहिरा, यंगेस्ट ब्वॉय धर्मशाला के रेहान को प्रतियोगिता के दौरान सबसे पहले सम्मानित किया गया। सबसे अनुभवी व्यक्ति में डा. कुलवंत राणा को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ेंः बैजनाथ में सड़क से नीचे लुढ़की कार, 1 की मौत, 4 घायल

अंडर 7 में आयान प्रथम, पंजाब की गरिमा आहूजा प्रथम, अंडर 9 में धर्मशाला से आयान, गर्ल्स में शाहपुर से हरनूर, अंडर 11 में पालमपुर से आदविक शर्मा, गर्ल्स में खुशानी, लोकल गर्ल्स में जीएसएस स्कोट की प्रिया को तीसरा स्थान, दूसरे स्थान पर अहाना गुप्ता, पहले स्थान पर अर्शिया रही। लोकल ब्वॉयज में तीसरे स्थान पर अर्श, दूसरे स्थान पर आदित्य ठाकुर, पहले स्थान पर अनिरुद्ध गुप्ता रहे। अंडर 15 में तीसरे स्थान पर नादौन से आरुषि ठाकुर , दूसरे स्थान पर बिलासपुर से कृतिका ठाकुर, पहले स्थान पर नादौन से श्रिया गुलेरिया रही।

ब्वॉयज में पहले स्थान पर पुनीत वर्मा, दूसरे स्थान पर आदित्य सैनी, तीसरे स्थान पर श्रेयांश जैन रहे। बेस्ट महिला प्रतिभागी में अनामिका पहले स्थान पर, संस्कृति रत्न दूसरे स्थान पर, आस्था वर्मा तीसरे स्थान पर रही। ओपन वर्ग में शुभम शुक्ला पहले स्थान पर, विकास शर्मा दूसरे स्थान पर, अर्जुन वीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

संवाददाताः ब्यूरो कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।