सुखविंदर सुक्खू के मुख्यमंत्री बनने पर इंटक ने बांटे लडडू, मनाई खुशी

Chief Minister Sukhwinder Sukhu expects Himachali youth to get employment in industries: Om Sharma
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से हिमाचली युवाओं को उद्योगों में रोजगार की उम्मीद: ओम शर्मा
उज्जवल हिमाचल। बद्दी

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में हिमाचल इंटक ने यूनीकेम चौक पर मज़दूरों व राहगीरों को लड्डू बांटे। प्रदेश इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, प्रदेश इंटक प्रवक्ता व इंडस्ट्री एम्प्लॉय फेडरेशन (इंटक) के वाईस चेयरमैन ओम शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव शर्मा की अगुवाई में इंटक कार्यकर्ताओं ने लड्डू वितरण कर खुशी जाहिर की।

इंटक कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने कहा कि सुखविंदर सुक्खू जमीन से जुड़े आम नेता हैं और उनके मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश के आम व मज़दूर वर्ग को उनसे खासी उम्मीद है। विक्रम ठाकुर ने कहा कि जल्द इंटक का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश समन्वयक महिमन चंद्र व प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा की अगुवाई में पूरी टीम के साथ मुख्यमंत्री से मिलेगा। उन्हें ज्ञापन सौंपकर मज़दूरों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने, ईएसआई पीएफ, हिमाचली युवाओं को उद्योगों में रोजगार व अन्य समस्याओं के हल की मांग की जाएगी।

यह भी पढ़ें : “जयराम सरकार कर्मचारियों के मसलों को हल करने में रही नाकाम”

इंटक अध्यक्ष विक्रम ठाकुर व प्रदेश प्रवक्ता ओम शर्मा ने बताया के इंटक ने राष्ट्रीय व प्रदेश कांग्रेस के समक्ष दून को मंत्री पद दिए जाने की मांग रखी है। इंटक ने दून विधायक राम कुमार चौधरी को उद्योगमंत्री बनाने की मांग उठाती है। राम कुमार चौधरी इस औद्योगिक क्षेत्र से संबंध रखते हैं और यहां के माहौल, उद्योगों व कामगारों की समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं। राम कुमार चौधरी की उद्योगमंत्री बनाया जाता है तो एशिया के इस सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र के विकास को रफ़्तार मिलेगी।

संवाददाता : सुरिंद्र सिंह सोनी

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।