इरफ़ान ख़ान की फ़िल्म ‘दुबई रिटर्न‘, नहीं हुई रलीज अब आएगी यू-ट्यूब पर

हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में शामिल दिवंगत इरफ़ान ख़ान की फ़िल्म दुबई रिटर्न यू-ट्यूब पर रिलीज़ की जा रही है। यह फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं हो सकी थी। इरफ़ान के बेटे बाबिल ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम के ज़रिए साझा की है। बाबिल ने फ़िल्म का एक पोस्टर शेयर करके बताया कि फ़िल्म कल (3 जुलाई) को आ रही है। बाबिल के इस एलान के बाद इरफ़ान के फैंस काफ़ी उत्साहित हैं और उन्होंने अपना उत्साह कमेंट्स के ज़रिए ज़ाहिर किया है।दुबई रिटर्न 2005 की फ़िल्म है। इरफ़ान की केंद्रीय भूमिका वाली फ़िल्म में उन्होंने आफताब अंग्रेज़ नाम के गैंगस्टर का रोल निभाया है। फ़िल्म का निर्देशन आदित्य भट्टाचार्य ने किया था। इरफ़ान के अलावा फ़िल्म में विजय मौर्य, रज़ाक ख़ान और दिव्या दत्ता प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

अपने पिता की तरह बाबिल भी एक्टर बनने जा रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने बताया था कि एक्टिंग करियर जारी रखने के लिए वो पढ़ाई छोड़ रहे हैं। एक लम्बी इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए बाबिल ने अपने कॉलेज और दोस्तों को अलविदा कहा था। बाबिल यूनिवर्सिटी ऑफ़ बेस्टमिंस्टर में पढ़ाई कर रहे थे।