इन देशाें की लैब के फ्रीजर में रखे गए चमगादड़ों में पाए गए कोरोना के वायरस

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

कंबोडिया में वायरस एक फ्रीजर में रखे गए दो चमगादड़ों में पाया गया, जिन्हें 2010 में देश के उत्तर से पकड़ा गया है। इस बीच, जापान में एक टीम ने चमगादड़ के जमे हुए मल से भी कोरोना वायरस पाया। ये दोनों वायरस सार्स-कोव-2 से संबंधित ज्ञात वायरस हैं, जो चीन के बाहर मिले हैं। अध्ययन में कहा गया है कि निष्कर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन के उस विचार का समर्थन करता है कि इस महामारी की छानबीन के लिए पशुओं की जांच बेहद जरूरी है।

दुनिया में कोरोना महामारी का कहर तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच कोरोना को लेकर अलग-अलग खुलासे हो रहे हैं। एक नई खबर के मुताबिक, जापान और कंबोडिया में लैब के फ्रीजर में रखे गए चमगादड़ों में कोरोना के जिम्मेदार सार्स-कोव-2(SARS Cov-2) वायरस पाया है। एक शोध जर्नल नेचर(Nature) में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, कंबोडिया और जापान में लैब फ्रीजर में रखे गए चमगादड़ में शोधकर्ताओं ने सार्स-कोव-2 वायरस पाया है। यही वायरस कोरोना के संक्रमण के लिए जिम्मेदार माना जाता है। क्या कोरोना वायरस SARS CoV-2 चमगादड़ों से सीधे लोगों तक पहुंचा या किसी बीच के माध्यम से यह लोगों में फैला इसको लेकर कोई भी जानकारी अब तक सामने नहीं
आई है।