बेटियों का शिक्षित होना बहुत आवश्यकः कांगड़ा SDM

It is very important for daughters to be educated: Kangra SDM

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

महिला एवं बाल विकास विभाग कांगड़ा की तरफ से पुराना कांगड़ा के नगर परिषद हॉल में खंड स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम पर एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। मुख्य अतिथि का यहां पहुंचने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा वंदना कटोच ने स्वागत किया। मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।

बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा वंदना कटोच और बीडीसी मेंबर कांता सरोच ने संबोधन के दौरान आंगनवाड़ी सुपरवाइजर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की और सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया।

यह भी पढ़ेंः 21 करोड़ 72 लाख में हुई बद्दी टोल बेरियर की निलामी

मौके पर उपस्थित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम कांगड़ा ने अपने संबोधन के दौरान बताया कि वर्तमान समय महिलाओं का समय है। सरकार द्वारा अनेक योजनाएं महिलाओं के लिए चलाई जा रही हैं परंतु प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सोच में बदलाव लाना चाहिए और महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा बेटियों का शिक्षित होना बहुत आवश्यक है, बेटियों को अवश्य पढ़ाएं।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अग्रणी रहने वाली बेटियों को सम्मानित किया गया। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित सीडीपीओ कांगड़ा वंदना कटोच, तहसील कल्याण अधिकारी राकेश कुमार, बीडीसी मेंबर कांता सरोच, नगर परिषद मेंबर पुष्पा, सुपरवाइजर तृप्ता, आशा, किरण बाला, रीना, नीलकमल और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।