गलती स्वीकार करे विपक्ष, धरना राजनीति से प्रेरित: जयराम

उज्जवल हिमाचल। शिमला

मुख्यमंत्री ने विपक्ष के धरने को राजनीतिक करार दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो हुआ सबके सामने है। ऐसे में गलती स्वीकार करनी चाहिए। राज्यपाल की गाड़ी को रोकना व इस प्रकार का हंगामा करना बर्दाश्त योग्य नही है। विपक्ष को पूरा सम्मान किया जा रहा है। इस मामले पर राजनीति करने से वे अपना नुकसान कर रहे हैं और पार्टी का भी नुकसान कर रहे हैं। राज्यपाल का पद संवैधानिक व्यवस्था के अंतर्गत आता है जिसका हनन करना निंदनीय है। वहीं बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही में 8 विधानसभा सदस्यों के निधन पर शोकोदगार प्रस्तुत किया गया। सदन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिवंगत सदस्य मेला राम सावर, रणजीत सिंह बख्शी, कुमारी श्यामा शर्मा, चंद्रसेन ठाकुर, रघुराज, तुलसी राम शर्मा, ओंकार चंद और सुजान सिंह पठानिया को लेकर शोकोदगार प्रस्तुत किया और इन सदस्यों को याद करते हुए उनके योगदान को सराहा।