जवाली भाजपा अपना संतुलन खो बैठी, कार्यकर्ता कर रहे अनाप शनाप व्यानबाजी : जवाली कांग्रेस

चैन सिंह गुलेरिया। जवाली

जवाली के भनेई गांव में हुई कांग्रेस की प्रेस वार्ता में पिछले कल भाजपा द्वारा की प्रेस वार्ता का कटाक्ष करते हुए ज्वाली ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया, मनमोहन सिंह राजीव गांधी पंचायती राज संगठन अध्यक्ष, ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, शशि चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव शिवदेव सिंह, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष साहिल बाजवा, अमित चौधरी एडवोकेट, नबनियुक्त कांग्रेस सदस्य ठाकुर कुलवंत सिंह ने भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रेस वार्ता में अनाप शनाप व्यानबाजी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जवाली भाजपा अपना संतुलन खो बैठी है तथा उनको कार्यकर्ताओं का ही पता नहीं चल रहा है। यह बात ब्लॉक कांग्रेस जवाली के अध्यक्ष चैन सिंह व राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह ने जवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।

चैन सिंह व मनमोहन सिंह ने कहा कि हाल ही में भाजपा के कुछेक कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि जो लोग कांग्रेस में शामिल हुए हैं वो भाजपा के प्राइमरी मेंबर तक नहीं हैं लेकिन उनको इस बात का ही पता नहीं है कि उक्त ज्वाइन करने वाले लोगों की भाजपा द्वारा सदस्यता पर्ची काटी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों ने कहा था कि अगर कांग्रेस में शामिल हुए लोग अपनी भाजपा की सदस्यता पर्ची दिखा देंगे तो हम अपने पदों से इस्तीफा दे देंगे तो अब उनको पर्ची भी दिखा दी है तथा अब बताएं कि कब अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं।

चैन सिंह व मनमोहन सिंह ने कहा कि भाजपा के जो लोग चौधरी चन्द्र कुमार व नीरज भारती से विकास के बारे में पूछ रहे हैं उनको पता होना चाहिए कि जिस विश्रामगृह में बैठकर वो प्रेसवार्ता कर रहे थे वो कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास नहीं अपितु विनाश करवाया है। उन्होंने कहा कि विधायक अर्जुन सिंह ने चार साल तक कांग्रेस कार्यकाल में करवाए गए विकासकार्यों का लोकार्पण किया है जबकि अपनी कोई भी बड़ी उपलब्धि नहीं है। चैन सिंह व मनमोहन सिंह ने कहा कि नीरज भारती विकास के मुद्दे पर बहस को तैयार हैं तथा भाजपा बताए कि कहां पर बहस करनी है। उन्होंने कहा कि इस बहस में मात्र नीरज भारती व विधायक अर्जुन सिंह ही मंच पर रहेंगे जबकि अन्य किसी भी कार्यकर्ता को मंच पर नहीं जाने दिया जाएगा।