जवाली के भलाड़ में महिला मंडल भवन से डेढ़ लाख का सामान ले उड़े चोर

चैन गुलेरिया। जवाली

पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत भलाड़ में चोरों ने गुरुवार रात को चोरी की घटना को अंजाम दिया है तथा लाखों रुपए का सामान सहित नकदी चुरा लिए हैं। ग्राम पंचायत भलाड़ के महिला मंडल भवन से लाखों रुपए के बर्तन सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया है।

महिला मंडल प्रधान सुरेखा देवी ने बताया कि महिला मंडल भवन के अंदर बर्तनों सहित अन्य काफी समान रखा गया था तथा गुरुवार रात्रि को अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया जिसका पता सुबह खुला ताला देखकर चला।

पंचायत प्रधान मंगल सिंह व पुलिस को सूचित किया गया। सुरेखा देवी ने शिकायत में बताया है कि करीब डेढ़ लाख रूपए का सामान चोरी हुआ है जिसकी शिकायत थाना में की गई है।

इस बारे में डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि पुलिस मौका पर गई है तथा छानबीन कर रही है।