जोगिन्दरनगरः लापता युवक को टूंढने के लिए परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

जतिन लटावा। जोगिन्दरनगर

उपमण्डल की ग्राम पंचायत पिपली के गाँव कुराटी से 33 वर्षीय रविंद्र कुमार उर्फ़ तेजू सपुत्र स्वर्गीय सोणु राम 05 जनवरी 2022 से कुल्लू जिला के भुंतर से लापता है। रविन्द्र के चाचा नेकराम ने बताया कि रविन्द्र भुंतर में अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ एक किराये के कमरे में रह रहा था। वह भुंतर से 5 जनवरी 2022 को लापता है। हालांकि उसकी गुमशुदगी का मामला भुंतर पुलिस थाना में दर्ज होने के बावजूद आज 10 से 11 दिन होने पर भी लापता व्यक्ति का पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

लापता रविन्द्र अति गरीब परिवार से संबध रखता है। वह अपने घर का इकलौता सहारा है। रविन्द्र के परिजनों ने पुलिस प्रसाशन से गुहार लगाई है कि इसे जल्द ढूंढ़ने का प्रयास किया जाये। उधर ग्राम पंचायत पिपली के प्रधान इन्द्र सिंह ठाकुर ने भी लापता रविन्द्र को जल्द ढूंढ़ने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि वो पुलिस अधिकारयों से बात कर व्यक्ति को ढूंढ़ने का प्रयास करें।