जोगिंद्रनगर में धूमधाम से मनाया जाएगा गणेश महोत्सव

दस दिन तक विराजमान रहेगें गापति महाराज

जोगिंद्रनगर। जतिन लटावा 
हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी जोगिंद्रनगर में गणेश महोत्सव बडी धूमधाम से मनाया जाएगा। गणेश महोत्सव को ओर ज्यादा अर्काषक बनाने के लिए उसव की तैयारियां जोरों पर हैं। जिनके द्वारा नजदीक पुराना पंजाब नेशनल बैंक के पास पंडाल को बडे ही आर्कषक ढंग से सजाया व संवारा जा रहा है।
विशाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार 31 अगस्त को सांय 4 बजे गापति महाराज की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद नगर परिक्रमा के उपरांत सांय 6 बजे मूर्ति स्थापना की जाएगी व सांय 7 बजे गणपति जी की आरती की जाएगी। वहीं रोजाना सुबह साढे आठ बजे व सांय साढे सात बजे बप्पा की आरती उतारी जाएगी व उसके बाद रोजाना सांय प्रदेश के मशहूर कालाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
उहोनें बताया कि 7 सितंबर वीरवार को सामुदायिक भवन जोगिंद्रनगर में विशाल भंडारे व सांय को महाआरती का आयोजन किया जाएगा। वहीं सांय 8 बजे प्रदेश के प्रसिद्व कलाकारों द्वारा विशेष भजन संया का आयोजन किया जाएगा।  शुक्रवार 9 सिंतबर को नगर परिक्रमा के बाद बडोंन खडड में गणपति बप्पा का विर्सजन कर उन्हें सम्पूर्ण जोगिंद्रनगर वासियों द्वारा भक्तिपूर्ण विदाई दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी गापति उसव हर्ष एवं उल्लास से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि समिति के  सदस्य उसव को सफल एवं आर्कषक बनाने के लिए दिन रात तैयारियों में लगे हैं। उन्होनेंं क्षेत्रवासियों से गणेश महोत्सव को सफल बनाने के लिए उनकी भावभिनी हाजरी लगाने एवं उनसे सहयोग कि अपील की है।