गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर में शुरू होगा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर में शुरू होगा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

उज्जवल हिमाचल। नूरपुर
26 जनवरी से देशभर में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होगा। हिमाचल में पार्टी इस अभियान को ब्लाक स्तर पर ले जायेगी। हिमाचल में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। मंडी सांसद व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने कहा कि सुक्खू मंत्रिमंडल में युवाओं और वरिष्ठों को तरजीह दी गई है।

कांगडा से भेदभाव को लेकर सीएम से बात भी की जाएगी। जनवरी में शुरू होने वाले कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अभियान हाथ से हाथ जोड़ो को लेकर कांग्रेस कार्यालय में प्रतिभा सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक शिमला में की थी। इस अभियान को ब्लॉक स्तर तक पहुंचाने के लिए खाका तैयार किया गया है।
बैठक में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों के साथ चर्चा की गई। इस अभियान में एआईसीसी की पर्यवेक्षक रघुवीर मीणा विशेष रूप से मौजूद रहेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि वहीं भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को शुरू किया जाएगा, जिसे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ब्लाक स्तर पर ले जाएगी।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मुख्यमंत्री ने भेंट की कुल्लू शाल 

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु द्वारा बीते दिनों किए गए मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांगड़ा सबसे बड़ा जिला है और कांग्रेस को ज्यादा सीटें यहीं से मिली है, ऐसे में कांगड़ा को मंत्रिमंडल में ज्यादा प्रतिनिधित्व मिले इसको लेकर वह मुख्यमंत्री से बात करेंगी। कांगड़ा जिला को ज्यादा तवज्जो मिले।
उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नेताओं को मुख्यमंत्री ने तरजीह दी है और अभी पर भी विस्तार होना है। ऐसे में जहा प्रतिनिधित्व नहीं मिला है, उन जिलों को भी जगह मिलेगी। इसके अलावा भाजपा के आरोपों पर भी उन्होंने पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस ने जो वादे किए है, उन्हें पूरा किया जाएगा। अभी मंत्रिमंडल का विस्तार पूरा नहीं हुआ है।

संवाददाताः विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।