उज्जवल हिमाचल। गगल
कांगड़ा में लुटरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह कानून को हाथ में लेने से गुरेज नहीं कर रहे है। गगल से बनोई क्षेत्र में फिल्मी अंदाज में पिस्तौल की नोक पर एक ज्वेलर से गहनों की लूटपाट की जब वह दुकान बंद करके अपने कारीगर के साथ वापस घर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार बंडी के रहने वाले शम्मी कुमार बनोई में ज्लेवरी कर दुकान करते हैं।
शाम को वह अपने कारीगर दलीप के साथ दुकान बंद करके घर जा रहे थे। इसी दौरान लुटेरों ने उनक स्कूटर को टक्कर मार दी जिसे से वह दोनों नीचे गिर गए। वहीं उन्होंने दोनों की आंखों पर मिर्ची का पाउडर झोंक दिया। इस दौरान वह फायर कर उनका बैग लेकर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।