ज्येष्ठ मास आज से प्रारंभ

उज्जवल हिमाचल। डेस्क
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 27 मई 2021 और दिन गुरुवार है। आज से ज्येष्ठ मास प्रारंभ हो गया है। यह हिन्दू कैलेंडर का तीसरा मास है। इस मास में जल की पूजा होती है, इससे जुड़े दो त्योहार गंगा दहशरा और निर्जला एकादशी हैं। आज के दिन शाम तक सिद्ध योग बना हुआ है। आज गुरुवार के दिन आपको भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा करनी चाहिए। पूजा में उनको पीले फूल, पीले वस्त्र, फल और पीले रंग वाली वस्तुओं का भोग लगाना उत्तम होता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
दिन: गुरुवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: ज्येष्ठ मास प्रारंभ।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा 13 घंटे 03 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वितीया ज्येष्ठा नक्षत्र 22 घंटे 29 मिनट तक, तत्पश्चात् मूल नक्षत्र सिद्धि योग 18 घंटे 43 मिनट तक, तत्पश्चात् साध्य योग वृश्चिक में चंद्रमा 22 घंटे 29 मिनट तक तत्पश्चात् धनु में।

सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 01 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 11 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय रात 08 बजकर 21 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन सुबह 06 बजकर 37 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से दोपहर 01 बजकर 02 मिनट तक। सिद्ध योग: आज शाम को 06 बजकर 48 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 47 मिनट से दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक।

अमृत काल: आज दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से शाम 04 बजकर 07 मिनट तक।

आज ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा है। आज गुरुवार के दिन विष्णु चालीसा, विष्णु सहस्रनाम और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।