करणी सेना के चलो गांव की ओर अभियान के तहत नगरोटा बगवां में जोड़े सदस्य

अंकित वालिया । कांगड़ा

करणी सेना के चलो गांव की ओर अभियान के तहत रविवार को नगरोटा बगवां की ग्राम पंचायत ठारू में कार्यकर्ता मिलन समारोह सम्पन हुआ। इस कार्यक्रम में “पर्यावरण बचाओ” अभियान के तहत पोधा रोपण का भी कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम की रणनीति जिला कांगड़ा अध्यक्ष आशुतोष चौधरी के द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में करणी सेना कांगड़ा के सदस्य और पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में दर्जनों युवाओं ने करणी सेना की सदस्य्ता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान शिवम सैनी को नगरो टा बगवां युवा शक्ति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

आशुतोष चौधरी ने सभी व्यक्तियों का कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जल्द ही जिला कांगड़ा के सभी गांव में करणी सेना में सदस्य जोड़े जाएंगे।