वीरभद्र के जाने के बाद कांग्रेस में नहीं रहा कोई कद्दावर नेता : जयराम ठाकुर

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज कांगड़ा के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में पहुंचे। कांगड़ा पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों सहित भव्य स्वागत किया। उसके उपरांत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोगों की समस्याएं सुनी और कुछ एक समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज कांगड़ा विश्राम के में पत्रकार वार्ता में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के बाद कांग्रेस के पास कोई भी कद्दावर नेता नहीं है । इसीलिए हर कोई अपने आप को मुख्यमंत्री का प्रत्याशी समझ रहा है और मुद्दों से भटक कर अनाप-शनाप बयान बाजी करने में जुड़ा हुआ है। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा स्तर के दौरान कांग्रेस ने मुद्दों से भटक कर जनता के हित में कोई भी प्रयास नहीं किया। इसके विपरीत सत्ता पक्ष भाजपा को भी अपना काम करने में भटकाने का प्यार प्रयास किया।

जिस वजह से कांग्रेस ने के जनता के हित के मुद्दों को भी हुलर बाजी करते हुए भटकाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि इसी तरह लोकसभा में भी कांग्रेस में हुल्लड़ बाजी के सिवा कुछ भी नहीं किया मुख्यमंत्री ने कहा के प्रदेश की जनता पूरे तौर पर कांग्रेस के असली चेहरे को पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि आने वाले उपचुनावों में भी जनता के सहयोग से भाजपा सभी सीटें जीतेगी। एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि शांता कुमार हमारे वरिष्ठ नेता हैं और किसी भी मामले में सलाह देना या अपना पक्ष रखना उनका बुनियादी अधिकार है। उन जैसे वरिष्ठ नेता के विरुद्ध कोई भी टिप्पणी करना मुनासिब नहीं समझता हूं।

राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में फैली अव्यवस्था को भी अति शीघ्र दुरुस्त करने की बात जयराम ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि अति शीघ्र सीटी स्कैन मशीन को चालू कर दिया जाएगा और वहां निर्माणाधीन सराय का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा के तहसील चौक में खाली पड़ी 4 कनाल भूमि पर अति शीघ्र बहुमंजिला इमारत का निर्माण किया जाएगा, ताकि सड़कों पर कारोबार कर रहे रेहड़ी फड़ी वालों को दुकानें दी जा सके और ऊपरी मंजिल पर एक सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। जहां पर माता बृजेशवरी जी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कमरे बनाए जाएंगे। सबसे नीचे गाड़ियां खड़ी करने के लिए भव्य पार्किंग का निर्माण भी किया जाएगा। ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को उचित पार्किंग व्यवस्था हासिल हो सके।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री सरवीन चौधरी, धर्मशाला विधायक विशाल नैहरिया, संगठन मंत्री पवन राणा, त्रिलोक कपूर, ओपी चौधरी, प्रदेश में बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मुनीष शर्मा, पूर्व विधायक संजय चौधरी, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्र भूषण नाग, प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी, जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी, भाजपा उपाध्यक्ष नीतू दमीर, मंडल अध्यक्ष सतप्रकाश सोनी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा चौधरी, उपाध्यक्ष देवीलाल, उत्तम चौधरी, बीडीसी अध्यक्ष बबीता, मनोनीत पार्षद सुरेश छेछा, पवना चौधरी, राजे सियाल आदि गण मान्य लोग उपस्थित रहे।