राजनीतिक सुर्खियों में बने रहने के लिए कृपाल परमार कर रहे बयानबाजीः त्रिलोक कपूर

Kripal Parmar is making rhetoric to remain in political headlines: Trilokpur

उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला

आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित नेता कृपाल परमार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि राजनीतिक (political) हासिये पर जाने व पार्टी विरोधी गतिविधियों से निष्कासित होने के कारण केवल मीडिया में बने रहने के लिए कृपाल परमार भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर अलूल-जलूल टिप्पणियां कर रहे हैं।

त्रिलोक कपूर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कृपाल परमार को जहां 35 साल की उम्र में राज्यसभा का सदस्य बनाया वहीं पिछले 35 वर्षों से प्रदेश महामंत्री प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रखा लेकिन पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी ने उन्हें 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया हुआ है। उसी खींच के कारण आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के तथाकथित इस्तीफे (जो हुआ नहीं है) को ढाल बनाकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर टीका टिप्पणी करने का कुप्रयास कृपाल परमार कर रहे हैं।

त्रिलोक कपूर ने कहा की कृपाल परमार (Kripal Parmar) की बातें तथ्यों से परे हैं तथा केवल राजनीति व मीडिया में बने रहने के लिए की जा रही है। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में बहुत से समर्पित कार्यकर्ता हैं जो लगातार काम कर रहे हैं और जिन्होंने कभी भी फल की इच्छा नहीं की। भारतीय जनता पार्टी इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

यह भी पढ़ेंः आग की चपेट में आने से 5 झुग्गियां जलकर हुई राख

ऐसे समय में कृपाल परमार को संयम से काम लेना चाहिए था तथा अगर वह सच्चे कार्यकर्ता हैं तो 6 वर्षों तक चुपचाप रहते हुए राष्ट्रवादी विचार से जुड़े रहना चाहिए। प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि वह इसके विपरीत कर रहे हैं और उनके इन बयानों से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में गुस्सा है तथा इन बयानों से कृपाल परमार अपनी बची हुई साख को भी गवा रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि कृपाल परमार के बयानों में कोई सत्यता नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप के इस्तीफे की खबर को सिरे से खारिज कर चुके हैं तथा पार्टी सुरेश कश्यप (Suresh Kashyap) के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। त्रिलोक कपूर कहा की पूर्व सांसद कृपाल परमार को यह बयानबाजी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी वह शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद प्रेषित करना चाहिए जिसके कारण आज तक कृपाल परमार को राजनीतिक ऊंचाइयों मिली व संगठन में महत्वपूर्ण पद मिले।

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।