कृष्ण कुमार बने ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष

एसके शर्मा। बड़सर

कृष्ण कुमार को ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चे का अध्यक्ष बनाया गया है। नवनिर्वाचित अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जार, विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव कमल पठानिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केवल धीमान व संजय लखनपाल सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

एमसीएम डीएवी कॉलेज कागड़ा में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

कृष्ण कुमार ने इस नियुक्ति के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार सहित कांग्रेस के आला नेताओं का उनकी नियुक्ति के लिए धन्यवाद प्रकट किया है। कृष्ण कुमार ने बताया की बड़सर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे तथा संगठन को मजबूत किया जाएगा।