अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के उपलक्ष्य पर ज्वाली में किया गया साक्षरता शिविर का आयोजन

Literacy camp organized in Jwali on the occasion of International Women's Week
अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के उपलक्ष्य पर ज्वाली में किया गया साक्षरता शिविर का आयोजन

उज्जवल हिमाचल। ज्वाली
अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के उपलक्ष्य पर ज्वाली के अधीन पंचायत फारियां में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वाधान में उपमंडल स्तरीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन सिविल जज ज्वाली विवेक कायस्थ की अध्यक्षता में लगाया गया।

ज्वाली कोर्ट की तरफ से अधिवक्ता रीना चौधरी व रोहित शर्मा ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों व मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी दी।

यह भी पढ़ेंः करसोग में अनियंत्रित होकर मकान में घुसी कार, 5 लोग घायल


सिविल जज विवेक कायस्थ ने कहा कि अधिकारों की सही जानकारी न होने के कारण तथा जागरूकता के अभाव में महिलाएं अपने अधिकारों से वंचित रह जाती हैं।

उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने को कहा। उन्होंने कहा कि आज के युग में महिला-पुरुष में कोई अंतर नहीं है। महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कार्य कर रही हैं। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

संवाददाताःचैन गुलेरिया

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।