OBC वर्ग केे ऋण माफ

Loan Waiver of OBC Category
OBC वर्ग केे ऋण माफ

कांगड़ाः- भाजपा प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों द्वारा जो ऋण, ओबीसी वित्त एवं निगम द्वारा लिए गए थे। उन पर पैनल इंटरेस्ट जो कि करीब 31 करोड़ रुपए था। वह हिमाचल सरकार द्वारा माफ कर दिया गया है।

पढ़ें यह खबरः ब्रेकिंग : केंद्र सरकार ने हाटी समुदाय को दिया जनजातिय दर्जा

उन्होंने इस कार्य के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जगत प्रकाश नड्डा का विशेष रूप से धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि इस राशि को बजट में डलवाने के लिए भाजपा संगठन मंत्री हिमाचल प्रदेश पवन राणा का विशेष योगदान रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का यह काम अपनी कलम से करने के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया।

वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि इस लोन पर ब्याज माफी के लिए वह केंद्र तथा हिमाचल के कई नेताओं से बार-बार पिछले 5 वर्षों से निजी तौर से मिले तथा इसे माफ करने के लिए आग्रह किया।

वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि जो लोन लिया गया था। वह कई लोन धारकों द्वारा वापस भी कर दिया परंतु वह चक्रविधि ब्याज के कारण कई गुना बढ़ गया था। इसमें कई लोन धारकों की मृत्यु भी हो गई थी। यह उनके परिवार इसको भरने पर विवश थे। सरकार द्वारा यह बहुत बड़ी राहत अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को दी गई है।

वीरेंद्र चौधरी ने भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, संजय टंडन भाजपा सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, ओपी चौधरी, मनीष शर्मा का धन्यवाद। जिन्होंने इस कार्य को मूर्त रूप देने के लिए अथक प्रयास किए।
उज्जवल हिमाचल कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।