नगर निकाय चुनावी नतीजे के बाद सत्तापक्ष-विपक्ष में छिड़ी दावे की जंग

जयराम का कांग्रेस को दो टूक, कभी सत्य तो बोलो

आरपी नेगी। शिमला

प्रदेश के 50 नगर निकाय में संपन्न हुए चुनाव के बाद अब सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच दावे-प्रतिदावे की जंग छिड़ गई हैं। हालांकि ये चुनाव पार्टीसिंबल पर नहीं हुए, लेकिन दोनों राजनीतिक दल खुद को बहुमत साबित करने केलिए दावे ठोक रहे हैं। सीएम जयराम ठाकुर नेविपक्ष परनिशाना साधते हुए कहा कि नगरनिकाय चुनावों में सिंबल नहीं होने के कारण अब कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने दावाकिया कि 29 नगर परिषद में से प्राप्त चुनाव परिणामों में 22 में भाजपा को बहुमतमिला है। सीएम ने कहा कि पार्टी ने निकाय चुनाव में अधिकृत प्रत्याशी उतारे थे।

  • कहा, 22 नगर परिषद और 18 नगर पंचायतों में भाजपा को मिली जीत

नगर पंचायतों की बात करें तो 27 में से 6 में चुनाव नहीं हुए है। केवल 21 पर चुनाव संपन्न हुए है। इसमें भाजपा को 18 पर बहुमत मिला है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस को नगर परिषद में 3 और नगर पंचायत में 7 पर जीत मिली। जयराम ठाकुर ने कहाकि नगरनिकाय चुनावों में भाजपा को 221 और कांग्रेस को 140 सीटें मिली है। सीएम ने कहाकि आज से पहले इतनी बड़ी जीत भाजपा की लोकल बॉडी इलेक्शन में कभी नहीं मिली थी। सीएम ने विश्वास दिलाया कि अब सभी प्रतिनिधि बिना भेद भाव से काम करें, सरकार किसी हर क्षेत्र काविकास करेगी।

102 में 76 निर्विरोध पंचायतें भाजपा समर्थित

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहाकि प्रदेश की 3615 पंचायतों में से 102 पंचायतों में सर्वसम्मति से प्रतिनिधयों का चयन हुआ। इनमें 76 पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रतिनिधि हैं। सीएम जयराम ठाकुर ने निर्विरोध चुन कर आने के लिए हिमाचल ले लोगों को बधाई दी और कहाकि यह लोकतंत्र की खूबसूरती है।