कांगड़ा में एक बार फिर खिलेगा कमल!

Lotus will bloom once again in Kangra!
सब बातों के कारण कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र विकास की ओर बढ़ रहा है।

कांगड़ाः प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष मुनीश शर्मा, प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, पवना चौधरी, रेखा चौधरी, रजनीश मोना, अशोक खैरा, नवीन धीमान, ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र को पिछले 5 वर्षों में कई सौगातें दी गई हैं। यह सब बातों के कारण कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र विकास की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में अपने कांगड़ा प्रवास के दौरान कांगड़ा को जल शक्ति विभाग का मंडल खोलने की घोषणा की थी, आज अपने इस वादे को अमलीजामा पहनाकर मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में इसे मंजूर करवाकर कांगड़ा के विकास में एक और अध्याय लिख दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की नीतियों के कारण ही कांगड़ा में एक बार फिर से कमल खिलेगा तथा हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

कांगडा ब्यूरो।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।