बड़ा हादसा, मेघालय में 21 यात्रियों को ले जा रही बस नदी में गिरी, कई लोगों की मौत

उज्जवल हिमाचल डेस्क…

मेघालय में एक बड़ा हादसा सामने आया है यह एक नीजी बस 21 यात्रियों के साथ नदी में गिर गई जिससे चार लोगों की मौत हो गई। जनकारी के अनुसार यह घटना बीती रात 12 बजे नोंगछराम में रिंगडी नदी में यह बस गिर गई थी। पीड़ितों की मदद के लिए बचाव दल और आपातकालीन सेवाएं दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस हादसे में चार से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है।

बताया कि चार शवों को नदी से निकाल लिया गया है जबकि दो शव अभी भी बस के अंदर फंसे हुए हैं। पुलिस ने कहा कि सोलह यात्रियों को बचा लिया गया है और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना नोंगश्रम पुल पर हुई जो पूर्वी गारो हिल्स और पश्चिमी खासी हिल्स जिले के बीच की सीमा है। कुछ घायल यात्रियों ने स्थानीय लोगों को बताया कि दुर्घटना के समय बस की गति तेज थी। बताया गया कि मरने वालों में बस का चालक भी है।