मंडी शहर किया सेनेटाइज

उज्जवल हिमाचल। मंडी
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मंडी शहर को एक बार फिर सेनेटाइज किया गया। जिला प्रशासन ने नगर परिषद मंडी के सहयोग से रविवार को शहर की सड़कों, सार्वजनिक स्थलों व मोहल्ले गल्लियों गलियों को सेनेटाइज करवाया। तहसीलदार सदर गणेश ठाकुर ने बताया कि मंडी शहर को सेनेटाइज करने के लिए रविवार को की गई कवायद में साढ़े 4 हजार लीटर सेनेटाइज का छिड़काव किया गया।

नगर परिषद मंडी के कर्मचारियों ने यह काम पूरा किया। छिड़काव के कार्य लिए अग्निशमन विभाग के वाहनों का उपयोग किया गया। यह कार्य उन स्थानों पर ज्यादा किया गया, जहां लोगों का बड़ी संख्या में रोज का आना-जाना लगा रहता है और बता दें, मंडी शहर को कोरोना वायरस के दौर में पहले भी समय समय पर सेनेटाइज किया गया है। संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के चलते एक बार फिर शहर को सेनेटाइज करने का निर्णय लिया गया है।