मंडी के नेकराम शर्मा को कृषि क्षेत्र में मिला पद्मश्री सम्मान

Mandi's Nekram Sharma got Padma Shri award in agriculture sector

उज्जवल हिमाचल। मंडी

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से ताल्लुक रखने वाले नेकराम शर्मा को राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित किया। नेकराम शर्मा को पद्मश्री मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुभकामनाएं दी हैं। सीएम सुखविंदर ने ट्वीट करते हुए लिखा-कृषि क्षेत्र में मंडी जिला के करसोग क्षेत्र के नांज गांव से संबंध रखने वाले नेकराम शर्मा को पद्मश्री से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई।

यह भी पढ़ेंः जनजातीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही राज्य सरकारः CM

इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Chief Minister Jairam Thakur) ने भी नेकराम शर्मा को पद्मश्री अवार्ड से नवाजे जाने पर शुभकामनाएं दी है। नेकराम शर्मा जैविक खेती से जुड़े हैं और नौ-अनाज की पारंपरिक फसल प्रणाली को पुनर्जीवित कर रहे हैं।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।