कई गुणों का खजाना है लहसुन की चाय

उज्जवल हिमाचल। डेस्क
लहुसन की चाय के स्वाद की कल्पना कर नाक-मुंह भी सिकोड़ लेंगेे, लेकिन जब आप इस चाय के फायदे जानेंगे तो यकीनन इसे सुबह दूध वाली चाय से रिप्लेस करने में जरा भी नहीं हिचकिचाएंगे। अगर नहीं जानते तो अब जान लीजिए लहसुन में बड़ी मात्रा में एंटी बायोटिक तत्व मौजूद होते हैं। जो आपके शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। सबसे जरूरी ये हमारी इम्यूनिटी बढ़ाते हैं जिसके बिना हम बीमारियों से लड़ ही नहीं सकते। लहसुन की चाय हार्ट और कैंसर जैसी प्रॉब्लम्स से दूर रखती है। तो आइये जाते हैं इसके ऐसे ही अन्य फायदे साथ ही इसे बनाने की विधि।

चाय बनाने के लिए सामग्री

1 चम्मच शहद, 1 चुटकी कटा हुआ अदरक, 1 लहसुन की कली, 1 गिलास पानी, 1 चम्मच नींबू का रस

चाय बनाने की पूरी विधि

पानी उबलने के लिए रख दें और उसके बाद उसमें कटा अदरक तथा लहसुन को पीस कर डालें। 10 मिनट बाद इस मिश्रण को उबलने दें। इसके बाद गैस बंद कर मिश्रण को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इस मिश्रण को छान लें और इसमें एक चम्मच शहद के साथ इतनी ही मात्रा नींबू का रस मिलाकर सर्व करें।

लहसुन के चाय के लाभ

जो लोग मोटापे से परेशान हैं। उनके लिए यह चाय बहुत लाभदायक है। इसके सेवन से बॉडी से टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं और एक्सट्रा फैट जमा नहीं होता। जिससे आपका वजन नहीं बढ़ता। एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर यह चाय सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से भी बचाती है। ब्लड सर्कुलेशन सुधारने के साथ ही कॉलेस्ट्रॉल का लेवल भी नियंत्रित रखती है यह चाय।सबसे जरूरी लहसुन आपके शरीर में फ्री रेडिकल बढऩे से रोकता है। इस कारण कैंसर होने की संभावना भी काफी हद तक कम हो जाती है। इस तरह लहसुन की चाय का सेवन करने से आप लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।