पंचायत ने 21 लाख में तैयार कर डाला पुल

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर
जिला मंडी के विकास खंड गोहर की एक पंचायत ने संपूर्ण प्रदेश में मिसाल कायम कर दी है। ग्राम पंचायत घरोट ने लंबा पुल बनाने का कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। ग्राम पंचायत घरोट ने ब्रोखडी खड्ड पर 81 मीटर लंबा वाहन योग्य पुल मात्र 21 लाख में तैयार किया है। इस पुल के निर्माण से घरोट पंचायत के  ब्रोखड्डी, धारली ,कोट , धनोड़ ,ठारु,टिककरी इत्यादि गांवों के लगभग 1300 लोगों को मुख्य गोहर – करसोग सड़क से जुड़ने की सुविधा प्राप्त हुई है। पुल के निर्माण पर कुल 21 लाख रुपए की राशि व्यय हुई है, जिसमें से 5 लाख रुपए 14 वें वित्त आयोग से,5 लाख रुपए मनरेगा से,6 लाख रुपए योजना मद व 5 लाख रुपए विकास में जन सहयोग मद के तहत व्यय किये गए हैं।

डीएवी कॉलेज बनीखेत में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

हैैैरानी की बात यह है कि अगर यही पुल अन्य किसी विभाग द्वारा बनाया गया होता तो करोड़ों में बनना था। इस पुल निर्माण का श्रेय पंचायत प्रधान सत्य प्रकाश, उप प्रधान हुकुम चन्द, समस्त वार्ड सदस्यों, कनिष्ठ अभियंता नवीन, पंचायत सचिव तेगू राम, तकनीकी सहायक डोला राम व ग्राम रोजगार सेवक दीवान चन्द की मेहनत तथा सहायक अभियंता सूरज मणि के मार्गदर्शन को जाता है।