सफल होगा 2022 का मिशन रिपीट : पवना चौधरी

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश की जयराम सरकार की सफल नीतियां व योजनाएं जनता द्वारा पसंद की जा रही हैं। यह बात प्रदेश कार्यकारिणी महिला मोर्चा की सदस्य पवना चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना जैसी के योजनाओं से महिलाओं को सशक्त करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से महिलाओं में सकारात्मक सोच का संचार हुआ है।

पवना चौधरी केंद्र व प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि सितंबर 2021 में पोषण माह व प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सप्ताह चलाएंगे। अभियान से महिलाओं व बच्चों में अपनी जीवनशैली में सुधार करने की भावना पैदा होगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाया गया यह अभियान बहुत ही प्रशंसनीय पुण्य कार्य है इससे समाज को नई दिशा मिलेगी।