432 लोगों की मौत और करोड़ों रुपये बहाकर हिमाचल से मॉनसून ने ली विदाई

Monsoon bid farewell to Himachal after 432 deaths and crores of rupees
इस सीजन में सबसे अधिक नुकसान बारिश की वजह से हुआ है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश से मॉनसून की विदाई हो गई है। 3 अक्तूबर को सूबे से मॉनसून विदा हो गया है। शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी है। इस बार मॉनसून सीजन में प्रदेश में सामान्य से दो फीसदी कम बारिश हुई है। हालांकि, बीते पांच साल में इस सीजन में सबसे अधिक नुकसान बारिश की वजह से हुआ है।

जानकारी के अनुसार, इस मॉनसून सीजन में 716.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि 734.4 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। मौसम विभाग का अनुमान था कि हिमाचल प्रदेश से 25 सितंबर मॉनसून विदा होगा, लेकिन आठ दिन देरी से 3 अक्तूबर को मॉनसून ने अलविदा कहा है। साल 2021 में भी 8 अक्टूबर को हिमाचल से मॉनसून की विदाई हुई थी और उस दौरान सामान्य से 12 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ेंः PM करेगें करोडों रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

अब 15 नवंबर तक प्रदेश में पोस्ट मॉनसून सीजन रहेगा और 16 नवंबर से हिमाचल में विंटर सीजन शुरू होगा। वहींए प्रदेश के लिए दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 5 से 9 अक्तूबर तक बारिश की संभावना है। प्रदेश में 6 व 7 अक्तूबर को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए लोगों को प्रशासन की ओर से समय.समय पर जारी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है। पर्यटकोंए स्थानीय लोगों को नदी.नालों से दूर रहने को कहा गया है।

432 लोगों की मौत, 2192 करोड़ का नुकसान

हिमाचल प्रदेश में इस मॉनसून सीजन में 432 लोगों की मौत हुई है। इनमें सड़क हादसे भी शामिल हैं। भूस्खलन और सड़क हादसों में 769 लोग घायल हैं, जबकि फ्लैश फ्लड में 15 लोग अभी भी लापता हैं। इसके अलावा, सीजन के दौरान 979 मवेशियों की मौत हुई है। 51 पक्के और 211 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। साथ ही 1109 गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। मॉनसून सीजन में अब तक 2192 करोड़ के नुकसान का आंकलन किया गया है।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें।