नाचन भाजपा ने सुक्खू सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Nachan BJP raised slogans against the Sukhu government, submitted memorandum to the Governor
नाचन भाजपा ने सुक्खू सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

उज्जवल हिमाचल। गोहर
नाचन भाजपा ने प्रदेश की सुक्खू सरकार की डि-नोटिफाई प्रक्रिया को लेकर बासा लोनिवि के विश्राम गृह से लेकर एसडीएम कार्यालय तक रोष रैली निकाली। इस मौके पर नाचन के विधायक विनोद कुमार और नाचन मंडल भाजपा पदाधिकारियों ने सुक्खू सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर नाचन भाजपा ने विधायक विनोद कुमार की अगुवाई में तहसीलदार गोहर कृष्ण कुमार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। जिसमें नाचन विस् क्षेत्र में पिछली सरकार द्वारा की गई अधिसूचनाओं को वर्तमान सरकार द्वारा रद्द करने पर रोष जताया गया और रद्द की गई अधिसूचनाओं को शीघ्र बहाल करने की मांग की गई।

उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नाचन के विधायक विनोद कुमार ने कहा कि आज नाचन की जनता के साथ वर्तमान सरकार ने जो अन्याय किया है। उसकी नाचन भाजपा कड़े शब्दों में निंदा करता है। उन्होंने कहा कि अगर नाचन की जनता की कांग्रेस को परवाह है, तो यहां के स्थानीय कांग्रेस नेताओं को धरना प्रदर्शन में सहयोग देना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः रेनबो में वेटलिफ्टिंग कैंप का हुआ समापन

विनोद ने कहा कि पूर्व की जयराम सरकार ने नाचन की जनता की सुविधाओं के लिए अनेक संस्थान खोले थे। जिनको बंद करके सुक्खू सरकार ने सही कदम नहीं उठाया है। उन्होंने सुक्खू सरकार को चेतावनी दी है कि अगर नाचन के रदद् किए संस्थान बहाल नहीं किए गए, तो सुक्खू सरकार को चलने नहीं दिया जाएगा।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह, उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज ठाकुर, बीडीसी सदस्य प्रवीण, जिप सदस्य हुकम ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष टीकम सिंह, दिनेश पहाड़िया, कमल किशोर, नंद लाल समेत अनेक भाजपा पदाधिकारियों ने भाग लिया।

संवाददाताः संजीव कुमार

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।