उज्जवल हिमाचल। नालागढ़
पुलिस चौकी जोघों के तहत ट्रैक्टर चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान राजकुुमार निवासी आनंदपुर साहिब, गुरदेव सिंह नालागढ़, मनप्रीत सिंह जालंधर व जसवीर सिंह आनंदपुर के रहने वाले से हुई। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड़ हासिल किया है।
यह भी पढ़ेंः सुंदरनगर की ऑफ स्पिनर राईसा का हिमाचल अंडर-15 गर्ल्स क्रिकेट टीम में हुआ चयन
अब पुलिस आरोपियों से चोरी से जुड़ी जानकारियां हासिल करेगी। गौर रहे कि 26 नवंबर के कश्मीरपुर गांव से ट्रैक्टर चोरी किया गया था जिसे पुलिस ने आनंदपुर साहिब से बरामद कर लिया है।
पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक लाल सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। डीएसपी नालागढ़ मानवेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पुछताछ की जा रही है।