IPL : पुराने रंग में नजर आएंगे धोनी

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

19 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मैदान पर रहे महेंद्र सिंह धोनी का अलग अंदाज देखने को मिलेगा। उनके नाम के आगे पूर्व भारतीय क्रिकेटर लग चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी अपने लंबे करियर के एक नए अध्याय की शुरुआत करेंगे। धोनी एक महान परंपरा स्थापित कर चुके हैं और उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है और अगर धोनी ऐसे बल्लेबाजी करते हैं तो फिर दर्शकों को उनके पुराना अंदाज नजर आ सकता है। धोनी ने बीते साल जुलाई में 50 ओवर वल्र्ड कप के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप से आ रहीं खबरों की मानें तो धोनी नेट्स में शानदार टच में नजर आ रहे हैं।