प्रदेश में कर्मचारियों की 1 अप्रैल से NPS कटौती हुई बंद

NPS deduction of employees stopped from April 1 in the state
प्रदेश में कर्मचारियों की 1 अप्रैल से NPS कटौती हुई बंद

उज्जवल हिमाचल। मंडी
प्रदेश में जारी अधिसूचना के माध्यम से कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली सीसीएस पेंशन रूल 1972 (CCS Pension Rule 1972) के तहत देने का निर्णय किया गया है। इसके अंतर्गत 1 अप्रैल से एनपीएस की कटौती भी बंद करने बारे अधिसूचना जारी हुई है। यह बात एनपीएस महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कही।

उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और मंत्रीमंडल तथा विधायक गणों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार का गठन होने के बाद उन्हें पूरा विश्वास था कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली जरूर होगी।

यह भी पढ़ेंः सर मेरे बैग में बम्म है! एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, FIR दर्ज


सरकार और कर्मचारियों का जो पैसा प्राइवेट हाथों में जाता था वह अब बंद हो गया है। इससे कर्मचारियों के साथ-साथ सरकार तथा आम जनता को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू पुरानी पेंशन बहाली के लिए सकारात्मक दिखते हैं और कर्मचारियों के हित में लगातार फैसले ले रहे हैं।

सुक्खू ने आम जनता के साथ-साथ अनाथ बच्चों के लिए जिस तरह के कदम उठाए हैं वह भी सराहनीय है। पुरानी पेंशन बहाली भी प्रदेश के कर्मचारियों तथा प्रदेश सरकार के साथ-साथ प्रदेश की जनता के हित में है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया है।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।