26 को फतेहपुर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय विजय दिवस

विनय महाजन। नूरपुर

संगठनात्मक जिला नूरपुर की कार्यसमिति मंडल की बैठक आज वाटिका बोर्ड में संपन्न हुई। इसमें कांगड़ा-चंबा विस्तारक राजपाल व नुरपुर जिला अध्यक्ष रमेश राणा व कांगड़ा-चंबा संसदीय प्रभारी शोभा डढवाल मंडल अध्यक्ष कुलदीप पाठक व सातों मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री जिला के पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारियों सदस्य और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व जिला स्तर पर संगठन के सभी मोर्चा की कार्यसमिति के पदाधिकारी मौजूद रहे, जबकि कुछ पदाधिकारी मौजूद नहीं हुए जिनको सूचना नहीं मिली।

कांगड़ा-चंबा विस्तारक राजपाल ने कहा कि इस बार हिमाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय विजय दिवस 26 जुलाई को फतेहपुर में मनाया जाएगा, जिसमें प्रदेश के सभी पूर्व सैनिकों का सम्मेलन आयोजित होगा, जिसकी शिरकत केंद्रीय मंत्री वीके सिंह करेंगे। बैठक मे संगठन को मजबूत करने की हिदायत दी गई।

आपसी मतभेद भूलाकर 2022 सरकार के मिशन को कैसे रिपिट करना उसकी नसीहत दी गई तथा प्रदेश में होने वाले उपचुनाव मे भाजपा का परचम लहराना भीतरघात होने से पार्टी की जीत को वचाना रिपिट मिशन की सवसे बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम का आयोजन एक वाटिका में किया गया। नुरपुर, फतेहपुर, जवाली व इंदौरा मंडलों के संगठन पदाधिकारी इस जिला स्तरीय बैठक में आज उपस्थित हुए।