जैतून का तेल के जानिए क्या हैं फायदे और नुकसान……

फाइल फोटो

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

बेहतर स्वास्थय के लिए पोष्टिक भोजन का होना बहुत जरुरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हम कई तरह की
पौष्टिकता वाली चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन इस दौरान हम सही तेल का चुनाव करना भूल जाते हैं। तेल हमारे
भोजन का बहुत ही महत्त्वपूर्ण अंग है, जो कि सीधा हमारे स्वास्थय से भी जुड़ा हुआ है। इसलिए खाने में सही तेल
का चुनाव बहुत जरुरी है। कई तेलों में पाए जाने वाले फैट्स सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं। एक
शोध में पाया गया है कि संतृप्त वसा और ट्रांस वसा वाली चीजों का अधिक सेवन सेहत पर हानिकारक प्रभाव डाल
सकता है। वहीं मोनोअनसैचुरेटेड वसा, शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में सहायक होते हैं, जिससे हृदय
रोगों का जोखिम कम होता है।

 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जैतून का तेल या ऑलिव ऑयल मोनोअनसैचुरेटेड ओलिक एसिड से भरपूर
होता है, यह फैटी एसिड कई तरह की गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने के साथ सेहत के लिए विशेष
लाभदायक होता है। जैतून का तेल मानसिक, हृदय, लीवर संबधित बिमारियों में बहुत लाभदायक सिद्ध होता है।