शादी वाले दिन पता चला दुल्हन सगी बेटी है, दूल्हे के साथ परिवार भी हैरान

उज्जवल हिमाचल । डेस्क

 चीन में शादी के दौरान कुछ ऐसा हो गया कि मेहमानों के साथ साथ दूल्हा दुल्हन भी शॉक में आ गया। दरअसल शादी से ऐन पहले दूल्हा-दुल्हन को  पता चला कि वो दोनो भाई बहन है।  आपको बता दें कि चीन के जिआनग्‍सू प्रांत के सोझोउ इलाके में 31 मार्च को एक शादी हो रही थी। सारी तैयारियां हो चुकी थी और तभी दुल्हन के हाथों को पकड़ कर दूल्हे का मां रोने लगी। लोग परेशान हो गए, कारण पूछा गया तो दूल्हे की मां ने बताया कि दुल्हन उसकी अपनी यानी सगी बेटी है।

सभी लोग शॉक रह गए। दूल्हे की मां ने दुल्हन के हाथों पर एक खास निशान यानी बर्थमार्क देखा और उसके माता पिता से इस बारे में पूछताछ की। तब दुल्हन के माता पिता ने बताया कि दुल्हन उनकी सगी बेटी नहीं बल्कि उसे उन्होंने गोद लिया था और वो सड़क किनारे उन्हें मिली थी।

दूल्हे की मां ने बताया कि वो छोटी सी बच्ची उसकी ही थी। तब दुल्हन भी अपनी असली मां से मिलकर रोने लगी और माहौल गमगीन हो गया।  लेकिन इतना सब कुछ होने के बावजूद ये शादी रुकी नहीं। आपको हैरानी तो हो सकती है कि पता चलने के बाद एक भाई बहन कैसे शादी कर सकते है। लेकिन शादी हुई और सबकी रजामंदी से। दरअसल दूल्हे की मां ने बताया कि उनका बेटा यानी दूल्हा भी उनका सगा बेटा नहीं है और उसे उन्होंने गोद लिया था।

क्या है मामला

दरअसल 20 साल पहले जब महिला की बेटी गुम हो गई तो काफी जगह खोजबीन के बाद वो निराश हो गई थी। फिर उन्होंने एक बच्चे को गोद लिया था। अब दुल्हन की असली मां को इस शादी से कोई ऐतराज नहीं था क्योंकि वही दूल्हे के साथ साथ दुल्हन की भी मां थी।इसलिए मां की रजामंदी से दोनों का विवाह हो गया और एक मां को उनकी खोई हुई बेटी भी मिल गई।

चीन का ये वाकया वहां के अखबारो में खूब छपा। लोगों ने रिश्तों के इस अजीबोगरीब बंधन को खूब सराहा और फिर ये देश विदेश में भी वायरल हो गया।