बदहाली के लिए सिर्फ और सिर्फ भाजपा सरकार ही पूरी तरह जिम्मेदारःअजय महाजन

Only and only BJP government is fully responsible for the plight: Ajay Mahajan
बदहाली के लिए सिर्फ और सिर्फ भाजपा सरकार ही पूरी तरह जिम्मेदारःअजय महाजन

नूरपुरः नूरपुर विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन ने रविवार को नूरपुर शहर में कांग्रेस पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय का लोकार्पण किया। महाजन ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान एवं नुक्कड़ सभा में मिल रहे ऐतिहासिक समर्थन तथा उत्साह को देखकर यह साफ़ हो गया हैं कि नूरपुर में कांग्रेस पार्टी अपनी जीत का परचम जरूर लहराएगी।

यह खबर पढ़ेंः सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों को सत्ता की धौंस दिखाकर वोट मांगना आचार संहिता का उल्लघंन:संजीव गुलेरिया

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ही उनकी असली शक्ति हैं और आज वह जो भी हैं उन्हीं के दम पर हैं। महाजन ने ज़ोर देते हुए कहा कि आने वाले 12 दिन बेहद महत्त्वपूर्ण हैं और सभी कार्यकर्ता अब मुस्तैदी से अपने क्षेत्रों में डटे हैं। जिससे सभी विरोधी पार्टियों में हलचल शुरू हो चुकी है।

महाजन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार के पास अपनी कोई सकारात्मक नीति नहीं है और जनता की समस्याओं के निदान में शासन-प्रशासन की कोई रुचि नहीं है। महाजन ने कहा कि नूरपुर विकास के मानकों में कई कदम पीछे छूट रहा है और इसकी बदहाली के लिए सिर्फ और सिर्फ भाजपा सरकार ही पूरी तरह जिम्मेदार है।

कांग्रेस पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय के लोकार्पण के तुरंत बाद महाजन ने नूरपुर के वार्ड नंबर 3, 8 एवं 9 में डोर टू डोर प्रचार किया। जहां उन्हें लोगों से ज़बरदस्त समर्थन मिला। महाजन ने नूरपुर शहर के स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और उनसे विस्तृत बात की। साथ ही महाजन ने लोगो को यह भरोसा भी दिलाया। सत्ता में आते ही वह लोगों को उनकी सभी समस्याओं से निजात दिलाएंगे।

संवाददाताः विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।