नालागढ़ अनाज मंडी में जल्द शुरू होगी धान की फसल की खरीद

सुरेंद्र सिंह सोनी। नालागढ़

बुधवार को नालागढ़ से गुजरते समय कृषि विपर्ण बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने नालागढ़ के पूर्व विधायक के साथ नालागढ़ अनाज मंडी का दौरा किया और किसानों और आमजन को संबोधित भी किया और साथ ही किसानों को आ रही समस्याओं और उनकी मांगों को सुना अध्यक्ष ने कहा कि आचार संहिता के खत्म होने के बाद किसानों को आ रही समस्याओं को पूरा करने का आश्वासन दिया।

बलदेव भंडारी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और किसानों की मांग पर ही प्रदेश सरकार ने नालागढ़ में अनाज मंडी खोलने का निर्णय लिया जिससे आज क्षेत्र के हजारों किसानों को अपने अनाज को बेचने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा आज जो भी मांगे उनके समक्ष रखी गई है जैसे अनाज मंडी में शेड को बढ़ाने , शौचालय बनाने ओर जो भी मांगे उनके समक्ष रखी गई है उन्हें आचार संहिता के बाद पूरा किया जाएगा वही मौके पर मौजूद किसानों ने प्रदेश सरकार का नालागढ़ में अनाज मंडी खोलने पर जहां धन्यवाद किया।

वहीं, किसानों का कहना है कि अनाज मंडी की मांग प्रदेश सरकार से लंबे अरसे से की जा रही थी पर सरकार ने इसे देरी से खोला जिसके चलते कुछ किसानों को अनाज का उचित मूल्य नहीं मिल सका किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा जो तीन काले कानून लाए गए हैं वह किसान विरोधी है और सरकार को जल्द एमएसपी पर गारंटी देनी चाहिए जिससे किसानों को उनके उगाए अनाज का उचित मूल्य मिल सके।