पार्टी ने 2022 में मिशन रिपीट की शुरू की तैयारी : सुरेश कश्यप

नीरज शर्मा। नगरोटा बगवां

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप का नगरोटा आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। नगरोटा बगवां के विधायक अरुण कुमार मंडल अध्यक्ष विनय चौधरी नगर परिषद अध्यक्षा स्वर्णा वालिया एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अश्विनी गिल आदि कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के नगरों का आगमन पर जोरदार स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष को शॉल व टोपी देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पूछे गए प्रश्न आने वाले पंचायत चुनावों में पार्टी के तैयारियों पर उन्होंने बात करते हुए कहा कि पार्टी सिंबल पर पंचायत चुनाव नहीं होते पर फिर भी पार्टी की यह कोशिश रहेगी कि अधिक से अधिक लोग भाजपा विचारधारा के पंचायत चुनाव जीत कर आए।

वहीं, पार्टी ने 2022 में मिशन रिपीट की तैयारी भी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 17 संगठनात्मक जिला हैं, जिसमें से 8 संगठनात्मक जिलों के भाजपा कार्यालय का शिलान्यास हो गया है, बाकि 9 की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शिलान्यास पूरे हो जाएंगे।

अगर नगरोटा बगवां भी में भी पार्टी कार्यालय के लिए जगह उपलब्ध हो जाती है, तो पार्टी का कार्यालय खोला जा सकता है। इस अवसर पर पेंशनर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मानंद आदि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।