जनता भी जानती है उनका विकास किस के साथ है जुड़ाः अनुराग ठाकुर

People also know with whom their development is related: Anurag Thakur
जनता भी जानती है उनका विकास किस के साथ है जुड़ाः अनुराग ठाकुर

बिलासपुरः बिलासपुर पहुंचे सूचना प्रसारण खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा प्रत्याशी रणधीर शर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जहां पर अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर खूब तंज कसे। वहीं पर भाजपा सरकार के द्वारा किए गए कार्यों का बखान भी किया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय मंत्रियों से लेकर राज्यों के नेता भी हर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव प्रचार का आगाज करेंगें और इससे फिर से वातावरण भाजपा के पक्ष में प्रदेश में खड़ा होगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि बागियों को मनाने का काम चल रहा है और प्रदेश की जनता भी जानती है कि उनका विकास भाजपा के साथ जुड़ा है।

यह भी पढ़ें : आर्मस लाईसेंस धारक 29 अक्तूबर तक जमा करवाएं हथियार – डीसी

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने वाली कांग्रेस के साथ कभी नहीं जाएगी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर में भाजपा की डबल इंजन सरकार के समय में जहां पर एम्स एक बड़ा हॉस्पिटल खुला, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज खुला, वहीं पर रेलवे लाइन, फॉरलेन के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट यहां पर बनकर तैयार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि उनका विकास भाजपा के साथ जुड़ा है। इसलिए भाजपा की सरकार फिर से प्रदेश में सत्तारूढ़ होगी।

संवाददाताः सुरेन्द्र जम्बाल

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।