इतने बढ़ सकते पेट्रोल, डीजल के दाम

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। नई दिल्ली

मई में देश में पेट्रोल, डीजल की मांग में सुधार देखने को मिला है, लेकिन भारतीय तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव नहीं किया है। यानी आज भी ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल और डीजल के लिए शनिवार वाली कीमत ही चुकानी होगी। पिछले कई दिनों से कीमतें स्थिर हैं। हालांकि लॉकडाउन में हुए घाटे को पाटने के लिए तेल विपणन कंपनियां जून में पेट्रोल-डीजल के दाम 5 रुपए तक बढ़ा सकती हैं।

इसके अलावा कंपनियां अगले महीने से कीमतों में रोजाना बदलाव की व्यवस्था को दोबारा बहाल करने की भी तैयारी में हैं। उनका कहना है कि लॉकडाउन में कम बिक्री के साथ सरकारों ने भी टैक्स बढ़ा दिया जिससे लागत और बिक्री में काफी अंतर आ गया है। आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 71.26, 76.31, 73.30 और 75.54 रुपए प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 69.39, 66.21, 65.62 और 68.22 रुपए है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा। बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं।

पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं।

वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। देश में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स 69 फीसदी हो गया है, जो विश्व में सबसे ज्यादा है। पिछले साल तक भारत में पेट्रोल-डीजल पर 50 फीसदी तक टैक्स था।