संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से करेगें पीएम मोदी मन की बात

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से करेगें पीएम मोदी मन की बात

उज्जवल हिमाचल। डेस्क
दुनिया के विभिन्न हिस्सों में भी लाखों लोगों के इस लोकप्रिय कार्यक्रम को सुनने की उम्मीद है। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी मन की बात के 100वां एपिसोड का सीधा प्रसारण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 100वां एपिसोड आज प्रसारित होगा।

इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए पूरे देश में इसकी लाइव स्क्रीनिंग की जाएगी। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में भी लाखों लोगों के इस लोकप्रिय कार्यक्रम को सुनने की उम्मीद है। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी मन की बात के 100वां एपिसोड का सीधा प्रसारण होगा। मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे शुरू होगा।

यह खबर पढ़ेंः ऑक्सीजन बनाने वाली फैक्ट्री में गैस हुई लीक, 6 की मौत!

हालांकि, इस दौरान न्यूयॉर्क में रात के 1ः30 बजे रहे होंगे। इसे आकाशवाणी समेत विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर सुना जा सकेगा।
भाजपा ने मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपीसोड को सुनने के लिए खास तैयारी की है। यह दिल्ली में 6,530 स्थानों पर सुना जाएगा। इसके साथ ही कई नागरिक संगठन, आरडब्ल्यूए व व्यापारी संगठनों ने भी अपने-अपने माध्यम से विभिन्न स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए सार्वजनिक व्यवस्था की है।

न्यूयॉर्क में भी होगा प्रसारण
मन की बात के 100वां एपिसोड का लाइव प्रसारण भारतीय समयनुसार 30 अप्रैल को सुबह के 11 बजे होगा, तब न्यूयॉर्क में 1ः30 बजे रहा होगा। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में रविवार को इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा।

न्यू जर्सी में कुछ ऐसे होगा कार्यक्रम का प्रसारण
न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास, सामुदायिक संगठन के साथ मिलकर भारतीय-अमेरिकी और प्रवासी समुदाय के लिए न्यू जर्सी में रविवार 1ः30 बजे इस कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे। पीएम मोदी भारतीय और प्रवासियों और दुनिया के श्रोताओं से जुड़ेंगे।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।