ऑक्सीजन बनाने वाली फैक्ट्री में गैस हुई लीक, 6 की मौत!

Gas leaked in oxygen making factory, 6 died!
ऑक्सीजन बनाने वाली फैक्ट्री में गैस हुई लीक, 6 की मौत!

उज्जवल हिमाचल। लुधियाना
पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार ग्यासपुर इलाके में गैस लीक हुई है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो जाने का अंदेशा जताया जा रहा है।
इसके साथ ही 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को फिलहाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूरा इलाका सील कर दिया है। गैस लीक होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।