विक्रमादित्य बौखलाहट में कर रहे अनाप-शनाप बयानबाजी: BJP

उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला

आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा व प्रदेश प्रवक्ता उमेश दत्त ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कांग्रेस के नेताओं विशेष रूप से कांग्रेस के तथाकथित युवराज विक्रमादित्य पर हमला बोला है। भाजपा नेताओं ने कहा की जिस तरह से हिमाचल प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के केंद्र सरकार व हिमाचल प्रदेश सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी को 2022 के विधानसभा चुनावों में फिर से सत्तासीन करने का मन बना चुकी है, उसकी बौखलाहट में कांग्रेस नेता अनाप-शनाप, तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कई गुटों में बटी हुई है हर जिले में कांग्रेस का एक मुख्यमंत्री का प्रत्याशी स्वयंभू घोषित है एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगातार नेता से लेकर कार्यकर्ता अलग-अलग मंचों पर कोशि्श कर रहे हैं। वहीं तथ्यहीन बयानबाजी कर जनता में भ्रम की स्थिति पैदा करने का काम कांग्रेस के नेता कर रहे हैं।

जहां केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार आजादी के अमृत महोत्सव पर पूरे देश में हर घर में तिरंगा फहराने का गैर राजनीतिक अभियान बड़े स्तर पर चला रही है। जिसका देश व प्रदेश की जनता भरपूर सहयोग कर रही है, उस पवित्र तिरंगे के विषय में भी कांग्रेस नेता अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। विक्रमादित्य का कहना की तिरंगा को सरकार 200- ₹300 का बेच रही है सरासर तथ्यहीन है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि विक्रमादित्य को तथ्यों की जानकारी नहीं है। पोस्ट ऑफिस व पंचायतों से जनता को मात्र ₹25 में तिरंगा उपलब्ध है। उस तिरंगे को लोग खरीद कर अपने घरों पर लगा रहे हैं और प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनता देश का अमृत महोत्सव मना रही है और कांग्रेस इस पवित्र मुद्दे को भी अपवित्र करने में लगी है।

भाजपा नेता राकेश शर्मा व उमेश दत्त ने कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह सत्ता का स्वप्न छोड़ दें क्योंकि पूरे देश में जिस तरह से कांग्रेस का सफाया हुआ है। हिमाचल प्रदेश में भी फिर से कांग्रेस विधानसभा चुनाव हारेगी और प्रदेश की जनता जयराम ठाकुर को बहुमत से फिर से सत्तासीन करेगी।

भाजपा नेताओं ने विक्रमादित्य सहित सभी कांग्रेसी नेताओं को नसीहत दी है कि वह अपने कुनबे को संभाले तथा विपक्ष की भूमिका को ईमानदारी से निभाएं। साथ ही तिरंगे की उपलब्धता पर की गई अनाप-शनाप बयानबाजी के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगे।