शिमला में आज भाजपा में शामिल होंगे कांग्रेस के ये बड़े नेता

उज्जवल हिमाचल। शिमला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पवन काजल की भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोरों पर हैं। सुचना के अनुसार काजल समेत दो विधायक बुधवार को भाजपा का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों के अनुसार मंगलवार देर रात दोनों नेता दिल्ली रवाना हो गए हैं।

इसी बीच कांग्रेस ने पवन काजल को हटाकर चंद्र कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। पवन काजल कांगड़ा से विधायक हैं जबकि लखविंदर राणा नालागढ़ से कांग्रेस के विधायक हैं। इन दोनों के इलावा हमीरपुर जिला के 1 अन्य बड़ें कांग्रेस नेता भी बीजेपी में शामिल होने की सूचना है।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपना टिकट कटते देखकर दोनों बड़े दलों के नेता टिकट की लालसा से दल बदल रहें हैं। भाजपा मिशन रिपीट के लिए कांग्रेस के कई विधायकों को अपने पाले में करने के लिए जुटी हुई है।