राष्ट्रपति ने सुंदरनगर पूजा को स्वर्ण पदक व डिग्री से किया सम्मानित

President honored Sundernagar Puja with gold medal and degree

उज्जवल हिमाचल। मंडी

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 26 वें दीक्षांत समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मंडी जिला के सुंदरनगर की पूजा कुमारी ने स्वर्ण पदक और डिग्री प्राप्त कर क्षेत्र व परिवार का नाम रौशन किया है। इस उपलब्धि पर परिवार में भी खुशी की लहर है। पूजा कुमारी वर्तमान में सीसे स्कूल जड़ोल में शास्त्री के पद पर तैनात है। पूजा ने विशिष्ट शास्त्री की डिग्री में राजकीय संस्कृत कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया था।

यह भी पढ़ेंः हिमाचल के 38 उम्मीदवारों को मिली नौकरी

जिसके बाद उसने बीएड कांगड़ा से और एमए पत्राचार के माध्यम से करने के बाद वर्ष 2019 में सुंदरनगर स्थित राजकीय संस्कृत कॉलेज से व्याकरणाचार्य किया। जिसकी परीक्षा में पूजा ने प्रदेश भर में प्रथम प्रथम स्थान हासिल किया था। इसी उपलब्धि पर उसे विश्वविद्यालय के 26 वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों स्वर्ण पदक व डिग्री प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है। खिलड़ा पंचायत के मंगलाह गांव निवासी पूजा के पति महेश कुमार किसान है। इस उपलब्धि का श्रेय पूजा ने पति महेश कुमार, ससुराल व मायके के मार्गदर्शन व सहयोग को दिया है।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।