टाउन वैंडिंग कमेटी की बैठक में हुआ जोरदार हंगामा, रेहड़ी फहड़ी यूनियन ने किया वॉकआउट

टाउन वैंडिंग कमेटी की बैठक में हुआ जोरदार हंगामा, रेहड़ी फहड़ी यूनियन ने किया वॉकआउट

उज्जवल हिमाचल। मंड़ी
नगर निगम कार्यालय मंडी (MANDI) में हुई टाउन वैंडिंग कमेटी की बैठक काफी हंगामेदार रही। इस बैठक में रेहड़ीफड़ी यूनियन की मांग पत्र पर चर्चा की जानी थी। लेकिन बैठक में रेहड़ी फहड़ी यूनियन के हक में बात न होने पर यूनियन ने बैठक से वॉकआउट कर दिया और नगर निगम के तानाशाही रवैया को लेकर जमकर नारेबाजी भी की।

बैठक में जहां स्कोडी पुल में बैठे रेहड़ी धारकों को दूसरे स्थान पर भेजने का मुददा उठा तो इस मुददे पर रेहड़ीफड़ी यूनियन ने वॉकआउट कर दिया। इस दौरान यूनियन के प्रधान सुरेंद्र कुमार ने कहा कि नगर निगम द्वारा रेहड़ीफहड़ी यूनियन को पिछले कल आनन फानन में बैठक का नोटिस दिया था।

जब रेहड़ी फहड़ी यूनियन के हक में बात न रखी गई तो यूनियन ने बैठक से वॉकआउट कर दिया है। रेहड़ी फहड़ी यूनियन नगर निगम से मांग करता है कि निगम पिछले दो साल से लाइसेंस और पहचान पत्र भी यूनियन को जारी नहीं कर पाई है। उन्हे शीघ्र लाइसेंस और पहचान पत्र जारी किए जाएं।

यह खबर पढ़ेंः आम जनता के लिए खुला राष्ट्रपति निवास

उन्होंने कहा कि निगम ने वैंडिंग और नो-वैंडिंग क्षेत्रों के बारे में तथा रेहड़ी धारकों का जो सर्वेक्षण किया है उसकी भी अधिसूचना जारी नहीं की है जिसके चलते निगम के कर्मचारी मनमर्ज़ी के आधार पर रेहड़ी धारकों को परेशान करते रहते हैं जिस पर रोक लगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नगर निगम मंडी रेहड़ी फड़ी यूनियन की 11 सूत्रीय मांगों को शीघ्र पूरा नहीं करती है तो रेहड़ी फड़ी यूनियन सड़कों पर उतरेगी और उग्र आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेगी।

वहीं नगर निगम मंडी के आयुक्त एचएस राणा ने कहा कि शहर के कई स्थानों पर विकासात्मक कार्य चले हुए हैं जिसके चलते कई स्थानों पर रेहड़ी धारकों को दूसरी जगह निगम द्वारा उचित स्थान देकर शिफ्ट किया जा रहा हैं। उन्होनें रेहड़ी फड़ी यूनियन से भी आग्रह किया हैं कि जिस तरह से शहर में डेवल्पमेंट कार्य हो रहे हैं उसको लेकर रेहड़ी धारक भी सहयोग करें।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।