वर्षों पुरानी मांग पूर्ण होने पर प्राथमिक शिक्षक संघ सैंज ने मुख्यमंत्री व विधायक का आभार किया प्रकट

प्रेम सागर चौधरी। बंजार

प्रारंभिक शिक्षा खण्ड सैंज को अलग से शिक्षा खंड बनाने के लिए खंड सैंज के अध्यपको ने तथा प्राथमिक शिक्षक संघ खंड सैंज ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर व विधायक सुरेन्द्र शौरी का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष किशोरी लाल ठाकुर ने कहा कि यह वर्षों पुरानी मांग थी जो बहुत वर्षों के बाद मुख्यमंत्री के बंजार दौरे के दौरान मुख्यमंत्री की घोषणा से पूर्ण हुई है।

यह भी पढ़े : भारत में अफगान दूतावास का ट्विटर अकाउंट हैक

किशोरी लाल ठाकुर ने कहा कि सैंज घाटी की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यंहा शिक्षा खंड का होना जरूरी था। सैंज घाटी की बहुत सीपाठशालाएं बहुत दूर है है।और विभागीय कार्यों से बंजार जाना पड़ता था। लेकिन अब यह सारे कार्य सैंज में ही होंगे।

यह भी पढ़े : वाल्मीकि सभा ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर चलाया सफाई अभियान

पीटीएफ सैंज के महासचिव राम देव ठाकुर कोषाध्यक्ष अमर सिंह तथा संपूर्ण कार्यकारिणी ने विधायक सुरेंद्र शौरी का बहुत बहुत धन्यवाद किया कि उनके प्रयासों से यह संभव हो पाया।