प्रधानमंत्री ने धर्म और जातिवाद को सत्ता के लिए बनाया हथियार: पूर्व महासचिव राजेश

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला कांगड़ा के कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव राजेश रॉकी ने जारी प्रैस ब्यान में कहा कि पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में कांग्रेस भारी मतों से विजय हासिल करके पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। वास्तव में भारतीय जनता पार्टी की बलत नीतियों, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बढ़ती मंहगाई से जनता दुखी हो चुकी है। इस कारण अब 2024 में भारतीय जनता पार्टी के कुशासन को हटाकर भारत में कांग्रेस के नेतृत्व में सुशासन की व्यवस्था करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में जब सत्ता संभाली थी बत जनता से अनेक झूठे वादे किए थे। 2019 में आई तब लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों पर विश्वास करके उन्हें पुनः सत्ता पर बिठाया था लेकिन इन नौ सालों में प्रधानमंत्री अपने एक भी वादे पूरा करने में असमर्थ रहे। उन्होंने केवल धर्म और जातिवाद को सत्ता के लिए हथियार बनाया और भारत के लोगों की भावनाओं के साथ खेलकर उन्होंने राज किया। कांग्रेस क नेता राहुल गांधी भारतीय जनता के बीच में गए।

राहुल गांधी ने 4500 कि.मी. की भारत जोड़ो यात्रा करके लोगों के दुख दर्द और भावनाओं को समझा और एक लोकप्रिय लोकनायक के रूप में उभर कर सामने आए। अभी पीछे जो चुनाव हुए उसमें हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार स्पष्ट बहुमत से बनी। यह सब राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है। भारतीय जनता पार्टी ने अंग्रेजों की नीति फूट डालो राज करो पर विश्वास किया। लोगों को झूठे सपने दिखकर उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया।

यह भी पढ़ेः इस सड़क की लंबे समय से है हालत खस्ता

अब भारत की कजनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस के राष्ट अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव के सी वेणुगोपाल व राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस मज़बूत होकर सामने आई है और 2024 में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार केंद्र में बनेगी और भारतीय जनता पार्टी के कुशासन को अंत होगा।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें