प्रियंका बोलीं-,पांच साल बाद बदलाव की परंपरा बहुत अच्‍छी

Priyanka said, after five years, the tradition of change is very good
प्रियंका बोलीं-,पांच साल बाद बदलाव की परंपरा बहुत अच्‍छी

मंडी: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में पहुंची। प्रियंका गांधी ने इंदिरा गांधी और सरदार वल्‍लभ भाई पटेल को मंच पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद गुजरात मोरबी में हादसे पर दुख जताया व मृतकों की आत्‍मा की शांत‍ि के लिए मंच पर ही मौन रख श्रद्धाजंलि दी।

प्रियंका ने कहा मैंने मंडी पहुंचकर बाबा भूतनाथ के दर्शन किए, अच्छा लगा। प्रियंका ने प्रत्याशियों का परिचय करवाया। प्रियंका ने कहा सरदार वल्‍लभ भाई पटेल और इंदिरा गांधी ने देश को जोड़ने का काम किया। इंदिरा का हिमाचल से प्रेम व स्नेह का रिश्ता था। गांव-गांव में मेरी दादी की बातें होती हैं। उनके गुजरने के बाद देश की राजनीति बदल गई।

हिमाचल का जब गठन हो रहा था तो कई लोगों ने विरोध किया। कई कहते रहे पहाड़ी प्रदेश नहीं चलेगा। इंदिरा गांधी और यशवंत सिंह परमार ने हिमाचल प्रदेश बनाया। यहां समर्पण की परंपरा है। हिमाचल के लोगों में खुदारी है, परंपरा बनाई है उसे नहीं बदल सकते।

यह भी पढे़ं : इंडिया ने हमें मरवा दियाः शोएब अख्तर

जो पांच साल वाली सरकार बदलने की परंपरा बनाई है वो बड़ी अच्छी है। नेताओं को अपनी सच्चाई का पता चलता है।
हिमाचल प्रदेश के सरकारी विभागों में 63,000 पद खाली हैं, लेकिन किसी को रोजगार नहीं मिला।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रियंका गांधी को देवरथ भेंट किया। रैली स्‍थल पर पहुंचने से पहले प्रियंका गांधी ने मंडी के प्रसिद्ध भूतनाथ मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की व बाबा का आशीर्वाद लिया।

हिमाचल कांग्रेस अध्‍यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा मंडी से हमारा पुराना नाता है। केंद्र में तानाशाह सरकार है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को विफल बनाने का प्रयास हो रहा है। लेकिन जनता सब देख रही है। हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती का पेपर बेचा गया। पेपर लीक की जांच कर दोषियों को सजा दिलाएंगे।

संवाददाताः ब्यूरो मंडी

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।