उज्जवल हिमाचल। डेस्क
पंजाब के मोगा (Moga) के धर्मकोट के गांव फतेहगढ़ कोरोटाना स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब के बाहर गोली चली है। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4ः30 बजे माथा टेकने आया। शख्स जैसे ही बाहर निकलता है तो उस पर जंग सिंह नामक नौजवान ने गोली चला दी लेकिन वह बाल-बाल बच गया।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः खेलो इंडिया रेजिडेंशियल टेबल टेनिस अकैडमी रेनबो में रवि आचार्य बने नए कोच
इसके बाद जंग सिंह ने खुद को गोली मार ली, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि गुरुद्वारा साहिब की नई कमेटी के साथ पैसों के हिसाब को लेकर हुए विवाद में उक्त फायरिंग की गई। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।